रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में माध्यमिक विद्यालयों में रंगोली, भाषण और वादविवाद प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

लखनऊ । रानी अहिल्याबाई होल्कर मालवा क्षेत्र की मराठा शासक और होल्कर राजवंश की न्यायप्रिय महारानी थी। इनका जन्म दिनांक 31 मई, 1725 को हुआ था। इन्होंने अपने राज्य में धर्म, समाज व संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इनके द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने एवं महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये विशेष प्रयास किये गये थे।

उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में, दिनांक 31 मई, 2025 को पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में प्रदेश के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में   विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराया  जाना है। इस आशय के आदेश निदेशक माध्यमिक शिक्षा डा.महेंद्र देव ने जारी किये हैं। निर्देशों में कहा है कि 19 मई को सभी विद्यालयों में रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन  कियाजाएगा। इसके अलावा 2- Run for Women Empowerment/महिला सशक्तिकरण हेतु दौड़ काआयोजन  किया जाएगा । 20 मई को रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन सिद्धान्तों पर आधारित वाद-विवाद/भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

इस सम्बन्ध में मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में उपरोक्तानुसार निर्धारित तिथि को गतिविधियों का आयोजन कराया जाय। साथ ही आयोजित गतिविधियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स निदेशालय के ई-मेल पर प्रेषित करते हुए प्रतिभागियों का विवरण निर्धारित लिंक में दिनांक 20 मई, 2025 के अपरान्ह 05:00 बजे तक फीड कराया जाय।

लिंक:-https://docs.google.com/spreadsheets/d/1ffllgAzpyxRFHrE2u2 hBHIH066CNOD4JPWmmmRX0iYM/edit?usp=sharing

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *