प्रथम प्रदेशीय फाइव-ए-साइड पुरुष हॉकी प्रतियोगिता आगरा में 21 से

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 11 जुलाई। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ से मान्यता प्राप्त प्रथम प्रदेशीय फाइव-ए-साइड पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन ताजनगरी में किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 21 से 26 जुलाई तक सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जाएगी। यह जानकारी आगरा हॉकी संघ के अध्यक्ष डा. कमल चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि  प्रतियोगिता में दो दर्जन से अधिक टीमें भाग लेंगी। जिनमें सभी स्पोर्ट्स हास्टल, स्पोर्ट्स कालेज और मंडलों व जिलों की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर स्टेडियम की एस्ट्रो टर्फ पर खेली जाएगी। टीमों के ठहरने के इंतजाम आगरा हॉकी संघ द्वारा किए जा रहे हैं।
संघ के सचिव संजय गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश हॉकी एसोसियेशन के अंपायरिंग पैनल के सदस्यों द्वारा इन मैचों का संचालन किया जाएगा। प्रतियोगिता से एक दिन पहले तकनीकी टीम यहां आ जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *