अभियान चलाकर जब्त किये गये दर्जनों अवैध विज्ञापन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। नगर निगम द्वारा आज अवैध विज्ञापन पटों और होर्डिंग्स के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान चार दर्जन से अधिक होर्डिंग्स, पाइप पोल, साइन बोर्ड, क्योसक ,फ्लैक्स हटा कर जब्त कर लिए गये।
नगर के तमाम स्थानों पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा अपने प्रचार प्रसार के लिए होर्डिंग आदि लगा लिये हैं। इनको लगाने के लिए नगर निगम प्रशासन से कोई अनुमति भी नहीं ली गई है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर मदिया कटरा, आवास विकास सेंट्रल पार्क पश्चिम पुरी, शास्त्रीपुरम, सिकंदरा फ्लाई ओवर पर अवैध रूप से लगाए गए फ्लेक्स क्योसक, बैनर पोस्टर, फ्लैक्स को हटाकर जब्त किया गया।
जब्त किये गये सभी होडिग्ंस और बोर्ड को नगर निगम के गोदाम में जमा करा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संपत्ति प्रभारी और सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि शहरी सीमा में किसी भी प्रकार का होर्डिंग बैनर लगाये जाने से पूर्व नगर निगम की अनुमति आवश्यक है। बिना परमीशन किसी भी प्रकार का प्रचार प्रसार अवैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *