केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. बघेल ने कहा, सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों को बर्थडे नहीं मनाने चाहिए

Exclusive उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 21 जून। सार्वजनिक जीवन जीने वाले नेताओं और अधिकारियों को जन्मदिन समारोह नहीं मनाने चाहिए। ये नसीहत केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आज एकलव्य स्टेडियम में नवें योग शिविर के समापन भाषण में दी। उन्होंने कहा कि आज मेरा 63 वां जन्म दिन है। इस दिन जिन लोगों ने मुझे शुभकामनाएं दी हैं। उनको धन्यवाद। साथ ही ये भी कहा कि हम सार्वजनिक जीवन जीने वाले लोगों को बर्थडे नहीं मनाने चाहिए।
उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि अगर कलेक्टर साहब का जन्मदिन होगा तो तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि महंगे तोहफे लेकर आएंगे।  इन दिनों ट्रांसफर का सीजन चल रहा है। लोग बर्थडे के लिफाफे के रूप में बड़ी धनराशि की पेशकश करेंगे। इससे भ्रष्टाचार बढ़ता है। उन्होंने घोषणा की कि आज वे अपने 63 वें जन्म दिन पर पेड़ पौधे लगाएंगे। 63 गरीब महिलाओं को साड़ी वितरण करेंगे। 63 गरीबों को खाना खिलाएंगे। इसी तरह के दान आदि के कार्यक्रम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आगरा का सांसद होने के नाते लोगों का आह्वान करता हूं कि वे अपने जन्म दिन पर गरीबों की मदद करें। पेड़ पौधे लगायें। इसी क्रम में उन्होंने आज  ताजमहल के पश्चिमी  गेट स्थित गार्डन में जाकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उपनिदेशक उद्यान कौशल कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *