कर्नल रिश्मा सरीन ने युवाओं को सेना में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया

Press Release उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 15 जून।सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) आगरा के तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन 15 जून 2023 को आनन्द इंजीनियरिंग कॉलेज, कीठम में किया गया। इस दौरान 2 यूपी एनसीसी बटालियन, आगरा के 600 कैडेटों के लिए प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है। अपने व्याख्यान में इन कैडेटों को संबोधित करते हुए सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) आगरा के निदेशक भर्ती कर्नल रिश्मा सरीन ने युवाओं को सेना में भर्ती होकर राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।इस आउटरीच कार्यक्रम में कर्नल रिश्मा सरीन ने युवा लड़के और लड़कियों को सेना में शामिल होने के लिए वांछित योग्यताओं सहित सैन्य भर्ती प्रक्रियाओं और चयन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *