
भदोही। आज दिनांक 29.03.2025 को कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी डीघ ,भदोही के प्रांगण में खंड शिक्षा अधिकारी डीघ वेद प्रकाश यादव के नेतृत्व में डीघ ब्लॉक के ब्लॉक रिसोर्स पर्सन के कार्यकाल समापन के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रकाश चंद तिवारी, रामेश्वर तिवारी, दीपेन्द्र त्रिपाठी, संदीप पांडेय को स्मृति चिन्ह एवम अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी ने ARP के कार्यकाल समाप्त होने पर उनके कार्यो की सराहना करते हुए ब्लॉक को निपुण बनाने में इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।इस मौके पर सुखेश कुमार, LLF , शेर सिंह नोडल शिक्षक संकुल, अतुल सिंह, सिद्धार्थ, धर्मेंद्र, नीलेश ,आशीष, आकाश, उत्कर्ष, वहाब, राजेन्द्र आदि लोग उपस्थित रहे।


