आगरा, 29 मई। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 298 वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा आगामी एक जून को शाम 6:00 बजे शिवनगर से आरंभ होगी । जिसका समापन अर्जुन नगर रोड पर केवीनगर, सोनानगर स्थित श्री राम शांति सेवा सदन पर होगी। शोभायात्रा शिवनगर से शुरू होगी। जिसमें लगभग 10-15 झांकियां निकाली जाएंगी। यह जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण बघेल ने दी। आयोजन समिति में डा. बृजेश बघेल, एडवोकेट सतेंद्र बघेल, एडवोकेट सुरेंद्र सिंह बघेल, नरेंद्र पाल सिंह, किशोर बघेल, बनीसिंह, लाखन सिंह बघेल, देवेंद्र बघेल हैं।
शोभायात्रा के अतिथियों में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजीभाई देसाई, महेश् बघेल एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रताप सिंह बघेल पूर्व विधान परिषद सदस्य, प्रबल प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, महाराज सिंह धनगर, नरेंद्र धनगर, राकेश धनगर, भगत सिंह बघेल, डा. प्रेम सिंह बघेल, जेपी धनगर, शिरोमणि सिंह, रामगोपाल बघेल, धीरज बघेल, दीवान सिंह एडवोकेट, बीना बघेल पार्षद को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने समस्त सम्मानित लोगों से निवेदन किया है कि शोभायात्रा में अपनी भागीदारी निभाकर अहिल्याबाई होल्कर सेवा समिति को गौरवान्वित करें। आयोजकों द्वारा शोभायात्रा की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। एक अन्य शोभायात्रा एक जून को ही दोपहर को धनौली से लेकर बरारा गांव जाएगी। वहां से वापस ये झांकियां शिवनगर से शुरू हो रही शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएंगी।