सिंधी यूथ क्लब ने कुष्ठ आश्रम में कराया भंडारा

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा। रविवार को सिंधी यूथ क्लब द्वारा ताजगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में भंडारा किया गया। क्लब के पदाधिकारी विकास जेठवानी ने कहा कि आज बेसहारा लोगों को भोजन कराकर काफी अच्छा लगा है। वर्तमान समय में इससे बडा पुण्य का काम और क्या हो सकता है। वहीं क्लब के प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि जरूरतमंद के काम आना ही इंसानियत है। यहां आकर लोगों को भोजन करा कर अच्छा लगा है। आगे भी इसी प्रकार की सेवा जारी रहेगी। इस मौके पर कुणाल जेठवानी, विकास जेठवानी, सूर्य प्रकाश, मेघराज दियालानी, सोनू मदनानी, दौलत खुबनानी, तरुण हरजानी, किशोर बुधरानी, रोहित आयलानी, कपिल पंजवानी, मनोज थरानी और अमृत माखीजा सहित क्लब के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *