मण्डी सचिवों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर समस्त उपकरण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

अपर जिलाधिकारी (ना०आ०)/प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद की अध्यक्षता में आगामी गेहूँ खरीद वर्ष 2025-26 में कृषकों से गेहूँ क्रय हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 

आगरा-06.03.2025/आज अपर जिलाधिकारी (ना०आ०)/प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद अजय नारायन सिंह की अध्यक्षता में आगामी गेहूँ खरीद वर्ष 2025-26 में कृषकों से गेहूँ क्रय हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि भारत सरकार द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है। जनपद में किसानों से गेहूँ क्रय हेतु कुल 51 क्रय केन्द्र संचालित किये गये है। अपर जिलाधिकारी (ना०आ०)/प्रभारी अधिकारी गेहूँ खरीद आगरा द्वारा उपस्थित समस्त मण्डी सचिवों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर समस्त उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये एवं क्रय संस्था के जिला स्तरीय अधिकारियों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर समस्त वांछित अभिलेख, ई-पॉप डिवाइस, बोरा आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए शासन के निर्देशों के क्रम में मोबाइल क्रय हेतु गेहूँ क्रय केन्द्र चिन्हित कराने एवं सम्बन्धित क्षेत्र के ग्रामों को मैपिंग कराने एवं कैम्प लगाकर किसानों को योजना से अवगत कराते हुए जागरूक कराने के निर्देश दिये गये।
उक्त अवसर पर नन्द किशोर, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, आगरा,  करूणेश कुमार क्षेत्रीय/जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० आगरा, अजय प्रताप सिंह नोडल मण्डी समिति आगरा व समस्त गेहूँ क्रय केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *