आगरा, 4 मार्च। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा के पदाधिकारियों ने कोठी मीना बाजार मैदान का निरीक्षण किया ।अप्रैल माह में लगने वाले भगवान झूलेलाल मेले को लेकर सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया
भगवान झूलेलाल जयंती की तैयारियां जोर-शोर से आरंभ हो गई हैं। 28 मार्च को पीर कल्याणी घटिया से विशाल भव्य शोभायात्रा सांय 5:00 बजे आरंभ होगी। लगभग 50 झांकियां 10 बैंड डीजे की गाड़ियां शोभा यात्रा में शामिल होंगी। शोभा यात्रा विभिन्न बाजारों से होती हुई हाथी घाट पर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि 30 मार्च को आगरा के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से सिंधी समाज भगवान झूलेलाल की शोभायात्राएं निकालकर व अन्य कार्यक्रम आयोजित कर झूलेलाल जयंती मनाएंगे। ज्योतियों का विसर्जन बल्केश्वर घाट पर होगा। सिंधी सेंट्रल पंचायत के महामंत्री हेमंत भोजवानी ने बताया, जयंती के उपलक्ष्य में अप्रैल माह में कोठी मीना बाजार में अंतरराष्ट्रीय पांचवा झूलेलाल मेला सिंधी सेंट्रल पंचायत के तत्वावधान में जय झूलेलाल मेला आयोजन समिति के सहयोग से लगने वाले इस मेले में संत दरबार सिंधी साहित्य,माता के भवन, गुफा झूले आदि आकर्षण का केंद्र होंगे।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देबनानी ने बताया 23 मार्च को वाहन रैली के माध्यम से शहर वासियों को निमंत्रण दिया जाएगा। मैदान के निरीक्षण के दौरान चंद्रप्रकाश सोनी, हेमंत भोजवानी ,घनश्याम देवनानी, नरेंद्र पुरसनानी, श्याम भोजवानी, भोजराज लालवानी ,नंदलाल आयलानी ,जयराम दास, जगदीश डोडानी ,सुंदर चेतवानी, नानकराम मानवानी, नरेश लखवानी, टीकम लालवानी ,सुनील मानवानी ,मेघराज दियालानी आदि मौजूद रहे।


