नगर निगम कैंप लगाकर कराएगा डॉग का रजिस्ट्रेशन

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 3 मार्च। नगर निगम कुत्तों में होने वाले रेबीज प्रति लोगों में जागरुकता और पंजीकरण के लिए अभियान चलाएगा। दो दिन बाद ये अभियान पालीवाल पार्क से शुरु किया जाएगा। इसकी जानकारी पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय कुमार सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि नगर में पालतू कुत्तों की संख्या हजारों में है। डॉग रजिस्ट्रेशन के लिए नगर निगम ने ऑन लाइन सुविधा भी दी हुई है लेकिन बहुत ही कम ऐसे लोग हैं जिन्होंने अपने डॉग का रजिस्ट्रेशन नगर निगम में कराया है। ऐसे में अब नगर निगम अभियान चला कर डॉग का रजिस्ट्रेशन कराएगा। इसके लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित पार्कों में कैंप लगाएगा। डॉग को रैबीज प्रतिरोधी इंजेक्शन लगवाये जाने के प्रति नगर निगम की टीम सुबह के समय जब लोग लोग अपने डॉग के साथ सैर को आते हैं उन्हें जागरुक करेगी। इसकी शुरुआत बुधवार से पालीवाल पार्क से की जाएगी। जो लोग पंजीकरण नहीं कराएंगे उनके डॉग को नगर निगम की टीम उठा लाएगी।

—-रजिस्ट्रेशन के लिए दरें तय की गईं—–

नगर निगम प्रशासन की ओर से देसी और विदेशी नस्ल के कुत्तों के पंजीकरण के लिए दरें भी निर्धारित कर दी हैं। पशु कल्याण अधिकारी के अनुसार देसी कुत्ते, बिल्ली और खरगोश के लिए सौ रुपये और विदेशी नस्ल के कुत्ते बिल्ली और खरगोश के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए पांच सौ रुपया देना होगा। ये पंजीकरण फरवरी और मार्च 2025 के लिए किया जाएगा जो 2025 और 2026 के लिए मान्य होगा। इसके अलावा एक अप्रैल के उपरांत रजिस्ट्रेशन कराने पर पांच रुपये प्रतिदिन के हिसाब से विलंब शुल्क लिया जाएगा।

—-रेबीज फ्री आगरा के लिए चलाया जा रहा अभियान—

भारत सरकार की रेबीज फ्री सिटी योजना के तहत आगरा को प्रदेश का पहला रेबीज मुक्त शहर बनाने के लिए नगर निगम द्वारा जोरशोर से अभियान चलाया जा रहा है। तीन चरण में चलने वाले अभियान के पहले चरण में 71096 आवारा कुत्तों का टीकाकरण किया जा चुका है। दूसरा अभियान प्रारंभ किया जा चुका है।

—जिलाधिकारी ने बनाई रेबीज टास्क फोर्स—

रेबीज उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया है। यह टास्क फोर्स नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, पशु कल्याण संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर टीकाकरण, जनजागरुकता और रेबीज नियंत्रण के लिए ठेास कदम उठा रही हेै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *