आगरा, 27 अप्रैल। अजीत नगर बाजार कमेटी परिवार के सेल्फी प्वाइंट तिरंगा चौक पर आज गुरुवार को 1917 वें दिन राज्य शोक मनाया गया। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन के कारण आज तीसरे दिन शोक मनाया। जिसके कारण झंडा फहराने की औपचारिकता मात्र निभायी गयी। इस अवसर परहुए राष्ट्रगान के समय बाजार कमैटी परिवार के सदस्य राजेश यादव, सुन्दर लाल चेतवानी, परमात्मा सिंह अरोरा, अजय नोतनानी लाखन सिंह बघेल पत्रकार, संजय नोतनानी,रितेश महाजन, दिनेश अरोरा, सुनील कोहली, सुनील जी, एसके दुबे,जूली, विकास अग्रवाल , शिव शंकर सहज, कमांडो महेन्द्र यादव, अनुराग कुशवाह अनुराग अरुण चौहान आदि उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि झंडारोहण का यह कार्यक्रम 26 जनवरी 2018 से निरंतर चल रहा है।