ताज महोत्सव – 2025 में मालिनी अवस्थी,जस्सी गिल,श्रद्धा मिश्रा,कन्हैया मित्तल,सुनील ग्रोवर, साबरी ब्रदर्स जैसे नामचीन कलाकार करेंगे अपनी कला का प्रदर्शन

Press Release उत्तर प्रदेश

18/02/2025 से 27/02/2025 के मध्य ताज महोत्सव-2025 में शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन एवं बटेश्वर में आयोजित होंगे मुख्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम

ताज महोत्सव की टिकट ऑनलाइन बिक्री हेतु क्यूआर कोड, माय सिटी एप आगरा, Book My Show के माध्यम से होगी सुविधा उपलब्ध

आगरा.04.02.2025.ताज महोत्सव- 2025 में संपन्न होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन एवं बटेश्वर में आयोजित किया जाएगा। मुख्य सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रमों में देश तथा प्रदेश के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे सुश्री मालिनी अवस्थी,जस्सी गिल,श्रद्धा मिश्रा,कन्हैया मित्तल,सुनील ग्रोवर, साबरी ब्रदर्स आदि नामचीन कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
दिनांक 18/02/2025 से 27/02/2025 के मध्य ताज महोत्सव-2025 में शिल्पग्राम, फतेहपुर सीकरी, ताज व्यू गार्डन एवं बटेश्वर में आयोजित होने वाली मुख्य सांस्कृतिक संध्याओं के प्रस्तावित कार्यक्रम में 18.02.2025 दिन मंगलवार को श्रद्धा मिश्रा के भजन,19.02.2025 बुधवार को प्रसिद्ध लोक गायिका सुश्री मालिनी अवस्थी जी का गायन,20.02.2025,गुरुवार को अग्नि बैंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी,21.02.2025 शुक्रवार को जस्सी गिल तथा आस्था गिल द्वारा पंजाबी गायन,22.02.2025 शनिवार, को बृजेश शांडिल्य का गायन, बटेश्वर में प्रेम प्रकाश दुबे की आरती, भजन संध्या तथा ताज व्यू गार्डन में फ्लॉवर शो के साथ कुमार सत्यम के गजल का कार्यक्रम संपन्न होगा।23.02.2025. रविवार को पीयूष मिश्रा/कनिका कपूर तथा फतेहपुर सीकरी में साबरी ब्रदर्स द्वारा सूफी कलाम की प्रस्तुति होगी।24.02.2025 को नितिन कुमार,25.02.2025. मंगलवार को सुनील ग्रोवर की कॉमेडी,26.02.2025 बुधवार को सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या तथा 27.02.2025 गुरुवार को समापन अवसर पर सचेत एवं परंपरा द्वारा अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।

ताज महोत्सव की टिकट ऑनलाइन बिक्री हेतु क्यूआर कोड, माय सिटी एप आगरा, Book My Show के माध्यम से होगी सुविधा उपलब्ध होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *