आगरा, 14 अप्रैल। आज नगरीय निकाय चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों के विक्रय के चौथे दिन महापौर नगर निगम आगरा हेतु नाम निर्देशन पत्रों की क्रय की संख्या शून्य रही तथा वार्ड सं0 01 से 100 तक वार्डों हेतु कुल 178 नाम निर्देशन पत्र विक्रय किया गया। जिसमें अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग/महिला के लिये आरक्षित वार्डों हेतु 119 नाम निर्देशन पत्र तथा अनारक्षित श्रेणी के 59 नाम निर्देशन पत्र इस प्रकार आज नगर निगम में कुल 178 नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई।
