आगरा, 11 अप्रैल। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) श्रीमती निर्मला फौजदार ने अवगत कराया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिसूचना निर्गत कर दी गयी है। जिसके क्रम में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (न0नि), आगरा द्वारा सार्वजनिक सूचना को जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन सम्पन्न कराये जाने हेतु समय-सारिणी घोषित कर दी गयी है। उन्होंने समस्त सम्बन्धितों को सूचित किया है कि जनपद मुख्यालय पर उक्त निर्वाचन हेतु कार्यालय उप नियंत्रक (नागरिक सुरक्षा), कलेक्ट्रेट, आगरा में एक नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत प्रकोष्ठ की स्थापना की गयी है। उक्त नियंत्रण कक्ष एवं शिकायत प्रकोष्ठ निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न होने तक संचालित रहेगा। नियंत्रण कक्ष में संचालित हेल्पलाइन नम्बर 0562-2260550 जारी कर दिया गया है, जिस पर निकाय चुनाव से सम्बन्धित शिकायत व समस्या की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


