आगरा 19.01.2025/ आज जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी सहित छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के निर्माण कार्य से सम्बन्धित पुनरीक्षित प्रायोजना के प्रस्ताव की जांच हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय का निर्माण स्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय के साथ निर्माण कार्य की गुणवत्ता, वित्तीय आंकलन, निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने सहित सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
निरीक्षण के दौरान बताया गया कि तीन मंजिल में बनेगा छत्रपति शिवाजी संग्रहालय, जिसमें बेसमेन्ट – स्थायी प्रदर्शनी हॉल-07 नग 3739.00 वर्गमी०, लाईब्रेरी-396.00 वर्गमी०, दुकानें, बिल्डिंग सर्विसेज-827.00 वर्गमी०, स्टोरेज-418.00 वर्गमी०, भूतल- रिसेप्शन, आडिटोरियम- 325.00 वर्गमी०, स्थायी प्रदर्शनी हॉल-01 नग, अस्थाई प्रदर्शनी हॉल-04 नग, एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक, एन्ट्रेन्स हॉल आदि। प्रथम तल रेस्टोरेन्ट, इवेन्ट हॉल एवं यूटिलिटी ब्लाक, द्वितीय तल- पावेलियन-360.00 वर्गमी० उक्त के अतिरिक्त हार्टीकल्चर, स्ट्रार्म वाटर ड्रेन, ट्यूबवैल व पम्प हाउस, बाउण्ड्रीवाल, यू०जी० टैंक, सी०सी० रोड़, विद्युत कार्य आदि कराए जाएंगे। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी संग्रहालय में संग्रहालय के साथ साथ विश्व स्तरीय डिजिटल एवं ए आईं तकनीकी उक्त ऑडिटोरियम भी बनाया जायेगा।
उक्त अवसर पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति के सदस्य श्री सी०पी० गुप्ता, मुख्य अभियन्ता (भवन), लोक निर्माण विभाग, श्री सत्यवीर अधीक्षण अभियन्ता, कार्यालय प्रमुख अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, श्री प्रवीन बांगड़ी, अधीक्षण अभियन्ता, रा०मा०वृत्त, लोक निर्माण विभाग, श्री चन्द्रशेखर सिंह, अधिशासी अभियन्ता, मा० मुख्यमंत्री अनुश्रवण विधायी प्रकोष्ठ, लोक निर्माण विभाग, प्रबन्ध निदेशक उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम लि० एवं निगम सहित अन्य अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
