आगरा, 17 जनवरी। मथुरा में 18 से 20 जनवरी, 2025 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय सीनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आवासीय कबड्डी बालिका छात्रावास, आगरा की टीम भेजी जा रही है। टीम में कु० नीतू, निधि वर्मा, काजल पटेल, ज्योति पटेल, हिमांशी, मोनिका, कोमल यादव, रितु, सोनम, लवली हैं। कोच शशिप्रभा हैं। यह जानकारी आरएसओ संजय शर्मा ने दी।


