आगरा के धर्मेश राजपूत को हॉकी इंडिया द्वारा अंपायर नियुक्त करने पर सम्मान

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 4 अप्रैल। आगरा के प्रतिभाशाली अंपायर धर्मेश राजपूत को हॉकी इंडिया मैं अंपायरिंग के पद पर पहुंचने पर मास्टर हॉकी संघ के अध्यक्ष राजीव सोई सचिव  अमिताभ गौतम , उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल , एन. आई. एस हॉकी कोच अजय सिंह राजपूत व समस्त आगरा हॉकी के सदस्यों के द्वारा सम्मानित किया गया।  झांसी में चल रही नॉर्थ जोन ऑल इंडिया हॉकी में  धर्मेश राजपूत को हॉकी इंडिया के द्वारा अंपायर के पद पर जाने के उपलक्ष्य में उनका गत दिवस यहां अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया।  धर्मेश राजपूत ने अपने पहले अंपायरिंग टूर्नामेंट के अनुभव को हम सब से शेयर किया। बताया कि हॉकी में क्या क्या नया एवं आने वाले दिनों में क्या क्या तैयारियां करनी चाहिए ।इस अवसर पर अमरजीत सिंह ,गोपाल भक्ति , कुलदीप सिंह, केपी सिंह, शाहिद अंसारी , आमीन उल्ल, गर्जन सिंह , गौरव रौतेला , गौरव शर्मा ,संजय शर्मा , राणा , प्रदीप शर्मा , दिलीप शर्मा, ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *