ताज महोत्सव के लिये स्थानीय कलाकारों की चयन प्रक्रिया पूरी, परिणाम पांच से दस फरवरी के मध्य

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

 

आगरा, 5 जनवरी। होटल ग्रांड में आयोजित ताज महोत्सव के अन्तर्गत स्थानीय कलाकारों के चयन हेतु स्वर कला परीक्षण में आज दूसरे दिन स्थानीय एवं आसपास के जिलों से आए कलाकारों द्वारा गीत, गजल, भजन, मिमिक्री, बैण्ड, मंच संचालन, समूह नृत्य, युगल नृत्य, बांसुरी बादन,की बोर्ड बादन एवं काव्यपाठ आदि विधाओं में मनभावन प्रस्तुतियां दी गई। निणायक मंडल में राजेश पण्डित, सुधीर नारायण, देवाशीष गांगुली, रुचि शर्मा, मोहित कुमार, अलका शर्मा, अनेन्द्र सिंह रहे। विशेष सहायता पर्यटन विभाग से  हेमन्त शर्मा, देवप्रकाश शर्मा, अनिल कुमार सिंह, राजवीर शर्मा, प्रमोद कुमार, आकाश दीप, अशोक कुमार आदि रहे। संचालन सुशील सरित एवं दिनेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कलाकारों के चयन संबंधित परिणाम पांच से 10 फरवरी के मध्य उप्र पर्यटन कार्यालय, 64, ताज रोड आगरा से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *