आगरा, 24 दिसंबर। कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम 2024-25 के अन्तर्गत जनपद में विकास खण्ड बाह, के बटेश्वर में दिंनाक-25.12.2024 से 27.12.2024 तक कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्री, सूर्यप्रताप शाही उ०प्र० सरकार द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। तथा मेले में कृषि विशेषज्ञों के व्याख्यान, प्रदर्शनी, साहित्य, दृश्यम, श्रव्य आदि के माध्यम से किसानों के हितार्थ शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी, कृषि सम्बन्धी समस्त जानकारीयों, कृषि निवेशों की उपलब्धता, कृषि यंत्रों के प्रदर्शन एवं उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी तथा कृषक-वैज्ञानिक अधिकारी संवाद के माध्यम से समस्त समस्याओ का निदान किया जायेगा ताकि किसान अत्याधुनिक कृषि विधाओं से परिचित होकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करते हुये कृषि विकास में अपना महत्तवपूर्ण योगदान कर सकें। मेला में कृषि सहकारिता, पशुपालन, उद्यान, यू०पी० एग्रो, रेशम, मत्स्य, गन्ना, ग्राम्य विकास, वन, सिंचाई, वैकल्पिक ऊर्जा, बाल विकास विभाग, आदि विभागों की सहभागिता एवं स्टॉल प्रदर्शित कराये जायेगे तथा वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को रवी फसलें, औद्योगिक फसलें, पशुपालन एवं मत्स्य पालन की तकनीकी जानकारी भी दी जायेगी। अतः जनपद आगरा के कृषक बन्धुओं से अनुरोध है कि बटेश्वर धाम के 03 दिवसीय मेले में सहभागिता करने का कष्ट करें।