अंतर मंडलीय अंडर 20 वर्षीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरु होने से पूर्व अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 20 दिसंबर। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद के आदेश अनुसार आगरा मंडल फुटबॉल संघ के अध्यक्ष  बिल्लू चौहान ने बताया कि अंतर मंडलीय अंडर 20 वर्षीय बालक फुटबॉल चैंपियनशिप जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में शुरु होगी। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से पहले रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। सभी इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम द्वारा, चार कलर पासपोर्ट साइज फोटो, एम. बी.बी.एस. डॉक्टर द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र, AIFF का Consent फॉर्म का खाली प्रिंटआउट लेकर ट्रायल व रजिस्ट्रेशन के लिए 22 दिसंबर 2024 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 8:00 बजे रिपोर्ट करें। जिन खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन होगा उन्हीं खिलाड़ियों में से प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *