शहर की सुंदरता में चार चांद लग रहे वेस्ट टू वंडर

Press Release उत्तर प्रदेश

——नगर निगम शहर के 100 स्थान पर करा रहा सौंदरीकरण का कार्य
——- नया साल शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरा करने का लक्ष्य

आगरा, 14 दिसंबर । नगर निगम द्वारा शहर में संचालित”वेस्ट टू वंडर” प्रोजेक्ट नगर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य कचरे के पुनर्चक्रण और उपयोग के माध्यम से शहरी सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है। इस प्रोजेक्ट के तहत नगर में कई स्थानों पर अद्वितीय आकृतियां लगाई गई हैं। शहर के सौ स्थानों पर सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है जो इस साल के अंत तक समाप्त हो जाएगा।

आने वाले दिनों में होने वाले स्वच्छ सर्वेक्षण — 2024 की रैंकिंग में पहला स्थान पाने को लेकर नगर निगम ने जोर जोर से तैयारी शुरू कर दी हैं। शहर की सफाई व्यवस्था और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। शहर भर में डिवाइडरों की रंगाई पुताई के साथ ही हरियाली बढ़ाने के लिए प्लांटेशन और वॉल पेंटिंग कराई जा रही है। रोड साइड पर घास लगाई जा रही है। वेस्ट टू वंडर के तहत हाथी घोड़े जैसे जानवरों के फ्रेम बनाकर उन पर हरियाली विकसित की जा रही है। फतेहाबाद रोड पर रमाडा होटल तक 50 स्थानों के अलावा शिल्पग्राम सिकंदरा रोड ,कमला नगर समेत तमाम अन्य क्षेत्रो में वेस्ट टू वंडर के तहत बेकार टायरों से विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनाकर सड़क किनारे और चौराहों पर लगाई जा रही हैं।
जी -20 आई लव आगरा पॉइंट के पास वाल ऑफ आर्ट को विकसित किया जा रहा है।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के अनुसार वॉल पेंटिंग के कार्य में कुछ निजी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जा रहा है। सभी कार्यों को इस माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

—प्रोजेक्ट के लाभ—–
इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कचरे का पुनर्चक्रण कर अनुपयोगी सामग्री जैसे लोहे, प्लास्टिक, और पुराने वाहनों के हिस्सों का उपयोग करके सुंदर आकृतियां बनाई जा रही हैं। इससे कचरा प्रबंधन में सुधार होने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा रहा है। आकर्षक आकृतियां शहर की खूबसूरती बढ़ाती हैं। ये आकृतियां पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए एक नया आकर्षण बन गई हैं।

—इन स्थानों पर स्थापित आकृतियां—-

अर्जुन नगर से फतेहाबाद रोड रमांडा तक ,शाहजहां गार्डन पर ताजमहल का प्रतिरूप बनाया गया है। कमला नगर में फूलों और पशु-पक्षियों की आकृतियां जो पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक हैं। फतेहाबाद रोड पर यहाँ पर्यावरण को बचाने का संदेश देने वाली आकृतियां लगाई गई हैं। होटल अमर के पास तो वेस्ट टू वंडर पार्क भी विकसित किया गया है। संजय प्लेस स्थित स्पीड कलर लैब के सामने स्थित पार्क को इंडिया राइजिंग संगठन ने सौंदर्यीकरण के लिए गोद लिया है।

 

—वेस्ट टू वंडर” प्रोजेक्ट आगरा शहर की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल शहर का सौंदर्य बढ़ा है, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता और पुनर्चक्रण के महत्व को समझाने का प्रयास भी किया गया है।

अंकित खंडेलवाल
नगर आयुक्त
आगरा नगर निगम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *