आगरा, 23 फरवरी।जनपद आगरा में 11, 12 फरवरी को जी-20 सम्मेलन का सफल आयोजन होने पर आज जिला प्रशासन द्वारा पुलिस परेड ग्राउण्ड, पुलिस लाइन में सम्बन्धित विभागों द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों हेतु सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो0 एस0पी0 सिंह बघेल एवं सांसद राजकुमार चाहर द्वारा जी-20 सम्मेलन में सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक नचिकेता झा, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, पुलिस आयुक्त डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ए.मनिकन्डन, नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकॉल) हिमांशु गौतम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) यशवर्धन श्रीवास्तव एवं समस्त समाज सेवी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।