
आगरा, 13 नवंबर। आज दिनांक 13.11.2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आगरा के ‘गोवर्धन’ सभा कक्ष में मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में विधुत कर्षण विभाग द्वारा राजभाषा प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रणव कुमार एवं वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर कर्षण धर्मेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान राजभाषा अधिकारी श्री भगवान सिंह उपस्थित रहे |
इसके बाद उन्होंने कर्षण विभाग आगरा में किए जा रहे हिंदी राजभाषा कार्य का अवलोकन किया ,विभाग में हिंदी में बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है कार्यालय में मूल पत्राचार/ पत्र भी हिंदी में बनाये जाते हैं। विद्युत सामान्य विभाग के कर्मचारियों का ये उल्लेखनीय कार्य है जिसकी सभी अधिकारियों ने सराहना की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रणव कुमार के साथ वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सनत जैन, वरिष्ठ मंडल विधुत इंजीनियर कर्षण धर्मेश कुमार, मंडल विधुत इंजीनियर कर्षण आर.के. बघेला, राजभाषा अधिकारी भगवान सिंह एवं कर्मचारी उपस्थित रहे |


