आगरा, 11 नवंबर। सेंट कानरेड इंटर कॉलेज में 12 और 13 नवंबर को एनुअल स्पोर्ट्स डे का आयोजन दोपहर 2 बजे से किया जा रहा है। जिसमे 12 नवंबर को जूनियर स्पोर्ट्स डे और 13 नवंबर को सीनियर स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया जा रहा है ।प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो ने बताया कि जूनियर स्पोर्ट्स डे की मुख्य अतिथि हिना विज क्रॉसबॉ शूटिंग चैंपियन और सीनियर स्पोर्ट्स डे के मुख्य अतिथि सहज कुमार पटेल अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्लेयर गोल्ड मेडलिस्ट हैं।


