आगरा, 9 नवंबर। मेरठ मंडल के बुलन्दशहर में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाली 68वीं माध्यमिक विद्यालयी उत्तर प्रदेशीय कराटे प्रतियोगिता में महर्षि परशुराम इंटर कालेज यमुना किनारा के छात्र कक्षा-11 के राहुल कुमार और फ़ैज़ान
अंडर 19 वर्ष बालक वर्ग में आगरा मंडल की ओर से प्रतिभाग करेंगे। चयनित छात्रों को जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह, प्रबंधक शलभ शर्मा,जितेंद्र शर्मा,पंकज शर्मा,अश्वनी वशिष्ठ,श्री निवास दीक्षित,शिवनाथ सिंह,श्री राम शर्मा,देवेंद्र गुप्ता,डॉ विशाल आनंद,नीलम मौर्या, बृजेश पाठक,संदीप शर्मा,सरिता बघेल,तरुन अग्रवाल, मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनिल कुमार, ज़िला क्रीड़ा सचिव डॉ रीनेश मित्तल, केपीसिंह यादव, संजय नेहरू,रवि प्रकाश,पंकज कश्यप,अमित शर्मा, सौरभ गुप्ता,सौरभ सिंह,एन के बिंदु व दिग्विजय सिंह आदि ने अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।