आगरा, 7 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेशीय सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता 23 से 25 अक्टूबर तक चित्रकूट में होगी।इसमें भाग लेने के लिये टीम के जिला स्तरीय ट्रायल 10 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से तथा मंडलीय ट्रायल 12 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से एकलव्य स्टेडियम में होंगे।
जनपद के समस्त स्कूल कालेज की प्राचार्य / प्रधानाचार्य से अपील की जाती है कि वह अपने स्कूल/कालेज के सीनियर महिला खिलाड़ियों को खेल अध्यापक के साथ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर प्रातः 11 बजे भेजने का कष्ट करें। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाडियों की प्रविष्टि निःशुल्क हैं। प्रतियोगिता से सम्बन्धित अधिक जानकारी हेतु मो.न. पर 9412171242 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभारी आरएसओ सविता श्रीवास्तव ने दी।