नेशनल  फेडरेशन कप लैक्रोस प्रतियोगिता जान मिल्टन स्कूल आगरा में 27 सितंबर से,  तैयारियां पूर्ण

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR राजस्थान

आगरा, 26 सितंबर। जॉन मिल्टन स्कूल आगरा में द्वितीय जूनियर लैक्रोस की राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं फेडरेशन कप की तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। यह प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक होनी है। जिसका उद्घाटन 27 सितंबर को मुख्य अतिथि अरुण सारस्वत(कोषाध्यक्ष राजस्थानओलंपिक संघ)के द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में गोवा, पांडिचेरी ,ओडिशा ,कर्नाटक ,गुजरात एवं मेज़बान उत्तर प्रदेश सहित 20 राज्यों की महिला पुरुष टीम आज देर रात्रि तक पहुंच गयीं l  ज्ञात है कि लैक्रोस खेल 2028 ओलिंपिक में लॉस एंजिल्स में शामिल है ।जिसमें फेडरेशन का अथक प्रयास है कि भारतीय टीम भी शामिल हो। इसके लिए भारतीय लैक्रोस महासंघ खिलाड़ियों का प्रतियोगिता से लेकर शिविर तक हर संभव प्रयास अपने बल बूते हमेशा कर रहा है। यह प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जाएगी। खिलाड़ियों के रहने खाने का समुचित व्यवस्था लैक्रोस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा की गयी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश लैक्रोस एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल के द्वारा दी गई है। प्रतियोगिता में विशेष रूप से राजेश शर्मा, वसीउल्लाह खान, सौरभ वेताल, शकील खान ,असलम वारसी, अतहर आलम लारी, अमन राज, लक्ष्मीकांत पटेल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *