
आगरा, 18 सितंबर। ग़ाज़ियाबाद ज़िले के हिंडन स्थित एथलेटिक्स ट्रैक पर 15 से 17 सितंबर तक आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज, आंवलखेड़ा के कक्षा-12 के छात्र रोहित कुमार ने 400 मी0 बाधा दौड़ में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने का गौरव हासिल कर आगरा ज़िले एवं अपने विद्यालय श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज,आंवलखेड़ा का नाम रोशन किया है। उनकी कठिन परिश्रम एवं मेहनत उनको अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बनने के लिए प्रेरित कर रही है साथ ही श्री दान कुंवरि इंटर कॉलेज,आंवलखेड़ा प्रधानाचार्या डॉ. ममता शर्मा, प्रबंधक अरविंद महेश्वरी अध्यक्ष सीताराम परमार एवं क्रीड़ा प्रभारी गोविंद सिंह,शिक्षक प्रवीण शर्मा,नरेंद्र राघव, राजकुमार चौरसिया, शशिकांत पांडे,सतीश कुमार सिंह, जयप्रकाश, जितेंद्र सिंह व शैलेंद्र चौधरी आदि लोगों ने अपना हर्ष व्यक्त किया है एवं रोहित को अपनी हार्दिक बधाई दी है।


