संभव दिवस में आई शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा, 17 सितंबर। नगर निगम कार्यकारिणी में आयोजित संभव दिवस में आज नौ लोगों ने अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत करा कर उनके समाधान की मांग की। अध्यक्षता कर रहे अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निदान करने के निर्देश दिये।
डीपीएस स्कूल के सामने एफ ब्लॉक गायत्री मोड शास्त्रीपुरम के बॉबी आदि ने उफनती सीवर लाइन को बंद करने और वहां से अतिक्रमण हटाये जाने की मांग की। स्वदेशी बीमा नगर बाग फरजाना के एम एम पाठक ने वार्ड 95 स्थित आदर्श बैकलेन की रोड निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। 56 गिरधर कालोनी के विनोद शाक्य ने नाली पर रोक लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई और कोयला वाली बस्ती निवासी मूलचंद बेधड़क आम्बेडकर वाटिका के पास खोखा वाले द्वारा की जा रही गंदगी पर रोक लगाने की मांग की। रामनगर आम्बेडकर मार्केट शाहगंज ने मोहल्ले में अवैध रुप से जगह घेरने पर कार्रवाई की मांग अधिकरियों से की। इसके अलावा रजवाड़ा के गिरजेश कुमार ने अवैध निर्माण हटवाये जाने,शांति नगर कमलानगर के रवि शर्मा ने लाइट सही कराने और नगर निगम की भूमि पर भू माफिया द्वारा कब्जे के प्रयास की शिकायत प्रार्थना पत्र देकर अधिकारियों से की।
कर्यक्रम के दौरान उप नगर आयुक्त डा. सरिता सिंह,मुख्य अभियंता बीएल गुप्ता,नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. संजीव वर्मा,पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण, एई लाइट अभिजीत यादव, प्रवर्तन प्रभारी सेवानिवृत्त कर्नल राहुल गुप्ता, पशु कल्याण अधिकारी डा. अजय सिंह के अलावा सह प्रभारी डीसीसीसी दीपक रावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *