झूलेलाल मंदिर ताजगंज पर छप्पन भोग का आयोजन किया

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश

आगरा, 30 अगस्त। श्री झूलेलाल मंदिर ताजगंज आगरा पर आज श्री झूलेलाल चालीसा महोत्सव के समापन के उपलक्ष्य में झूलेलाल मित्र मंडल व झूलेलाल महिला मंडली ताजगंज आगरा द्वारा छप्पन भोग का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम इष्टदेव भगवान श्रीझूलेलाल जी की प्रतिमा पर पुष्पमाला पहनाकर चालीया साहिब की पावन ज्योति को नतमस्तक होकर साई की महिमा का गुणगान किया व सिंधी भजन कीर्तन पर महिलाओं और पुरुषों ने नाच गाकर इष्टदेव भगवान झूलेलाल चालीया महोत्सव समापन का आनंद लिया।
झूलण साईं की आरती,पल्लव की अरदास के अपरांत दशहरा घाट ताजगंज आगरा पर ज्योत का विसर्जन किया और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें समाज के सभी भक्तजनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस अवसर पर सिन्धी सेंट्रल पंचायत आगरा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी,परमानंद आवतानी, मेघराज दियालानी, जय राम दास होत्चंदानी किशोर बुधरानी, सुशील नोतनानी,नरेश देवनानी, श्याम भोजवानी, जगदीश डोडा नी, जतिन लालवानीरोहित आयलानी, हरिश्चंद्र मोटवानी,शंकर लाल आसवानी, विजय मोटवानी, हरिकिशन आडवाणी, राजा जेठवानी, प्रदीप दीवान ,अशोक मोटवानी ,लच्छू बेलानी ,राजू कोठारी, लालित नाजवानी,हर्ष दसवानी, नीरज आर्या,लक्ष्मी ज्ञानचंदानी, दादी पकनी , केसर आसवानी, पूजा मोटवानी, काव्या तुलसानी, दिशा लालवानी, चांदनी भोजवानी, भावना बसरानी, दिव्या मोटवानी, नंदिनी तुलसानी ,और वानी बसरानी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *