आगरा, 19 जून। योग दिवस पर एकलव्य स्टेडियम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहेंगे। वे 20 जून को आगरा के सर्किट हाउस पर सायं 5.30 बजे पहुंचेंगे। थोड़ी देर जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे। इसेक बाद 6 से 7.30 बजे तक सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।रात्रि विश्राम के पश्चात 21 जून को सुबह 6 बजे एकलव्य स्टेडियम में योग दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। 8 बजे सर्किटहाउस पर पहुंचेंगे। इसके बाद लखनऊ के लिये प्रस्थान कर जाएंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री पशुपालन एवं मत्स्यपालन एसपी सिंह बघेल 20 जून को वंदे भारत से 16.16 बजे आगरा कैंट स्टेशन पर उतरेंगे। रात्रि विश्राम निज निवास पर करेंगे।इसके पश्चात 21 जून को प्रातः 6 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में एकलव्य स्टेडियम में भाग लेंगे।