आगरा,26मई। सेंट कानरेड्स इंटर कॉलेज,खंदारी, आगरा के इण्डोर हॉल में खेली जा रही 14वीं आगरा ओपन रीज़नल समर कप ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में आगरा की टीम 65 स्वर्ण,37 रजत व 32 कांस्य सहित कुल 134 पदकों के साथ ओवरऑल विजेता रही । बदायू की टीम 11 स्वर्ण,4रजत व 4 कांस्य सहित कुल 19 पदकों के साथ ओवरऑल उपविजेता तथा 8 स्वर्ण व 2 रजत के साथ 10 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रही।प्रतियोगिता के निर्णायकों में राष्ट्रीय निर्णायक रोहन शर्मा,अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव,करन वर्मा,मृत्युंजय कुमार,नितिन बघेल,आलोक,अजीत गुप्ता,संजना शाक्य, निखिल अग्रवाल राहुल कुमार,देव कुमार,मनोज कुमार पाल,उत्कर्ष ने सराहनीय कार्य किया।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष बाबू परमार (अध्यक्ष आगरा बार एसोसिएशन) विशिष्ट अतिथि किशोर कुमार तातश्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता कौशल विकास परिषद आगरा, जिला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एम सी शर्मा,व सीईओ संगीता शर्मा ने विजेता टीम को चमचमाती समर कप ट्रॉफी व विजेता खिलाड़ियों को स्वर्ण रजत व कांस्य पदक प्रदान किए। सरदार अजय पाल सिंह,देवजीत घोष,रुपेश अग्रवाल, राहुल होतवानी, रवि कुमार, शिवानी सविता, उर्मिला,नीतू सिंह,मयंक कांत शर्मा,आशीष त्यागी, विवेक जग्रवाल आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम का संचालन सचिव मास्टर पंकज शर्मा द्वारा किया गया।प्रतियोगिता पी0एस0एस0, ई0एस0एस0 एवं एल0 ई0 डी0 स्क्रीन के साथ आयोजित की गई।
आज तीसरे दिन खेली गए मुक़ाबलों के परिणाम इस प्रकार रहेः-
स्वर्ण पदक विजेता बालिकाः-
स्वर्ण पदक विजेता-लव्या मगन,दिया सिंह,अविका गुप्ता,दित्या शर्मा,यशस्वी सिंह,स्तुति वर्मा,नंदिनी कुशवाह,कुमुद, तिवारी,अनिष्का जैन,आद्या शर्मा,भुवि तिवारी,आईमा फइम ख़ान,आरती,कनक गौतम,अनुभवी अग्रवाल,अनुष्का कुशवाह,श्रेया चतुर्वेदी,वैष्णवी कुशवाह,यादिता अग्रवाल,प्रियांशी अग्रवाल,पल्लवी गौड़,अक्षरा सिंह,नव्या नव्या वरंदिनी,आन्या सिंह,दिव्यांशी ठाकुर,नम्रता सिंह,इशिका,लक्ष्मी त्यागी,रामिनी,नम्रता सिंह,इशिका,जाग्रति,दिव्यांशी ठाकुर,साक्षी राठौर,रितिशा अग्रवाल,मनी चौधरी,समृद्धि यादव,गुनिका अग्रवाल,रंजन,गौरांशी कटारा,पेहुल सिंह,पविका खंडेलवाल,मान्या अग्रवाल,बृजभान निषाद,राघव अग्रवाल,रुद्रांश वर्मा,मृदुल मोहन त्यागी,आलोक यादव,तरनजोत सिंह,अक्षत सिंह,धानी त्यागी,अनन्या गुप्ता व यशिका बघेल।
बालक:-माधव गौतम,सूर्यान्श रस्तोगी,गौरेश गांधी,राघव बघेल,एकांश माहेश्वरी,अविरल श्रीवास्तव,रंजीत,देवांश सिंह,आयूष कुमार,राहुल,ध्रुव,
आदित्य,यश मंगलानी,युवान धनगर,राघव शर्मा,मुकुल अग्रवाल,ईशांत कुमार,पृथ्वी चौधरी,पार्थ सोलंकी,शिवोहम सिंह,हिमांशु सिंह,आदित्य बघेल,दिव्य गुप्ता,ओजस उपाध्याय,सचिष्ट त्रिवेदी,दिव्यम अग्रवाल,आर्यन शर्मा,अंश बरुआ,हर्ष कन्नौजिया,मनीष,कृष्णा माथुर,उत्सव गर्ग व सुशांत कुमार।