झूलेलाल जयंती: उत्साह के साथ निकाली गई बाइक रैली

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

 दोपहिया वाहनों पर निकले अनुयायी, जन-जन को आमंत्रण ,  पर्चे बांटे, लोगों से मांगा झूलेलाल शोभायात्रा के लिए समर्थन

आगरा, 7 अप्रैल। झूलेलाल जयंती के लिए शहर की जनता को आमंत्रित किया गया। आयोजकों की तरफ से बाइक रैली निकालकर आमंत्रण दिया गया। इस दौरान अनुयाइयों में खासा उत्साह देखने को मिला। आमंत्रण रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत समाज के लोग सुबह नौ बजे सिंधू भवन, कमला नगर पर एकत्रित हुए, यहां से वाहन रैली निकाली गई, जिसने शहर भर का भ्रमण किया। रैली का उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने नारियल फोड़कर किया। शहर के कई क्षेत्रों में वाहन रैली में शामिल स्वयंसेवकों का सम्मान किया गया। सभी को प्रसाद वितरित किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाई गईं। वाहन रैली कमला नगर से शुरू होकर बल्केश्वर कॉलोनी, कृष्ण कॉलोनी, बेलनगंज, पथवारी, काला महल, दरेसी नंबर एक, किनारी बाजार, फुब्बारा, सिंधी बाजार, घटिया आजम खां, हरीपर्वत, कैलाशपुरी से होते हुए आवास विकास कालोनी सेक्टर 1 से 16 शिव शक्ति पार्क पर रेली का समापन हुआ।
रैली में महिलाओं की भागीदारी भी रही। महिलाएं स्कूटी पर सवार होकर रैली में शामिल हुईं। मधु मखीजा, अंजु दियालानी, शोभा सोनी , वंदना डोडानी, सोनिया मोहनानी, रजनी,आदि के नेतृत्व में महिलाओं का जत्था रैली में शामिल हुआ।
सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, परमानंद आतवानी, सूर्य प्रकाश, रोची राम नागरानी, जय राम दास होत्चंदानी, मेघराज दियालानी, किशोर बुधरानी, श्याम लाल रंगनानी,नंदलाल आयलानी, सुशील नोतनानी, जगदीश डोडा नी, अमृत माखीजा, राजू खेमानी , दीपक आतवानी, राजीव नागरानी,अशोक परवानी, भजन लाल प्रधान,सोनू देवनानी, नितिन देवनानी,मेघराज शर्मा, मोंटू करीरा, महेश नारायणी, करन बुधरानी, दर्शन आवानी, अशोक चावला,पुरषोत्तम लाच्वानी, मुकेश साहनी, भगवान दास सवाई, कमल जुमानी, भारत गोकलानी,iरोहित आयलानी, , सुमित खट्टर, सुमित मदवानी, विकास जेठवानी, तरुण हरजानी, सोनू मदनानी, अशोक गोकानी, कन्हैया सोनी, उमेश पेरवानी, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *