खेलो इण्डिया सेन्टर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा में टेबिल टेनिस ट्रायल

SPORTS उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 2 अप्रैल। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं खेल निदेशालय उ०प्र० लखनऊ के निर्देशो के द्वारा एक जिला एक खेल योजना के अंतर्गत जनपद आगरा में टेबल टेनिस का खेलो इण्डिया सेन्टर संचालित है। वर्ष 2024-25 हेतु खेलो इण्डिया सेन्टर में टेबल टेनिस के खिलाडियों का पंजीकरण हेतु चयन ट्रायल्स  08 से 13 अप्रैल के मध्य एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा में किया जायेगा।

अतः जनपद आगरा के टेबल टेनिस खेल के इच्छुक खिलाडियों का चयन ट्रायल्स दिनांक 08 से 13 अप्रैल, 2024 तक सांय 03 से 06 बजे तक खेलो इण्डिया सेन्टर में आयोजित कराये जायेगें चयन ट्रायल्स में प्रतिभाग करने हेतु एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम आगरा पर उपस्थित होकर कर सकते है, खेलों इण्डिया सेन्टर में खिलाडियों का पंजीकरण निःशुल्क है। वर्ष 2024-25 हेतु सेन्टर के चयनित खिलाडियों को वर्ष में खेल किट एवं खेल उपकरण उपलब्ध कराये जायेगें। सेन्टर में पंजीकरण कराये जाने हेतु अधिक जानकारी श्री हार्दिक पालीवाल टेबल टेनिस प्रशिक्षक खेलों इण्डिया सेन्टर एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम, आगरा से सम्पर्क कर सकते है। खेलों इण्डिया सेन्टर में पंजीकरण हेतु 08 से 14 आयु वर्ग के खिलाडियों को वरियता दी जायेगी। अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क  हार्दिक पालीवाल, टेबल टेनिस प्रशिक्षक-7017748455,  पुष्पाल सिंह, कनिष्ठ सहायक- 9412171242 पर कर सकते हैं। यह जानकारी आरएसओ सुनील चन्द्र जोशी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *