आगरा, 23 मार्च। बालूगंज ट्रेनिंग केंद्र में दो छात्राओं खुशनुमा अंसारी व शिफा बख्श को ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई । ये दोनों छात्राएं मुख्य प्रशिक्षक व तकनीकी निदेशक (उत्तर प्रदेश) सेंसेई देवजीत घोष से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं । इन दोनों छात्राओं को लामा-काई कराटे स्कूल ऑफ इंडिया की ओर से ब्लैक बेल्ट प्रदान की गई । ये दोनों छात्राएं सन् 2020 से कराटे का प्रशिक्षण ले रही हैं । अब तक इन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कराटे,ताइक्वांडो, किक बॉक्सिंग,वुशु जैसी प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं । वर्तमान में खुशनुमा अंसारी अनवरी निलोफर गर्ल्स इंटर कॉलेज में 12वी की छात्रा है तथा शिफा बख्श एंग्लो बंगाली गर्ल्स इंटर कॉलेज में 10वी की छात्रा है । इन दोनों छात्राओं को आगरा के ताइक्वांडो संघ के सचिव पंकज शर्मा, कराटे से सेंसेई निर्मल गोस्वामी, रूपेश अग्रवाल, शरद शर्मा, नूर मोहम्मद्, राखी कपूर, अक्षत ढाकरे, विष्णु मिश्रा, आकाश शुक्ला, बृजेश कुमार, नितिन सोलंकी ने छात्राओं को और अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं ।


