मंडलीय कबड्डी और बास्केटबाल में आगरा बना विजेता, एथलेटिक्स में फिरोजाबाद ने मारी बाजी

SPORTS उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR स्थानीय समाचार

आगरा, 25 जनवरी। मण्डलीय खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति आगरा कोष से आयुक्त के आदेशानुसार  23 से 25 जनवरी, 2024 तक अण्डर 14 वर्षीय बालक/बालिका वर्ग में 10 खेलों में (वालीबाल, बैडमिन्टन, हैण्डबाल, फुटबाल, हाकी, खो-खो, एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, बास्केटबाल) मण्डल स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा पर किया गया। प्रतियोगिता समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रो०एस.पी. सिंह बघेल, राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को  सुनील चन्द्र जोशी, क्रीडाधिकारी आगरा मण्डल द्वारा बुके देकर हार्दिक स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन कर कु० मनीषा कुशवाहा अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक खिलाड़ी को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर डा०हरि सिंह, अध्यक्ष जिला ओलम्पिक संघ आगरा, संजय गौतम, संयुक्त सचिव जिला ओलंपिक संघ आगरा, श्रीमती मिनाक्षी पोपली, सुश्री कल्पना चौधरी, श्रीमती सुमन,  योगेश वर्मा, हरदीप सिंह, श्रीमती सरिता सिंह, मनीष दिवाकर,  शकील खान, विनोद शीतलानी , सागर उपाध्याय,  मनीष कुमार,  पुष्पेन्द्र सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी एसएस चौहान ,  जिला ओलंपिकसंघ की उपाध्यक्ष डा. अल्का शर्मा आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य नरेद्र सिंह यादव आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  जिला ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव रीनेश मित्तल द्वारा किया गया।


अण्डर 14 वर्षीय बालक कबड्डी प्रतियोगिता आगरा ने जीती। फिरोजाबाद उपविजेता रहा। बालिका कबड्डी में आगरा विजेता और मथुरा उपविजेता रहा। बास्केटबाल के दोनों वर्गों में आगरा विजेता और मथुरा उपविजेता रहा। सौ मीटर फर्राटा दौड़ फिरोजाबाद के ध्रुव कुमार ने जीती। दो सौ मी. दौड़ फिरोजाबाद के ही देवांश ने जीती। चार सौ , 800 मी.  दौड़ फिरोजाबाद के प्रियांश ने जीती। एक हजार मी. दौड़ में मथुरा का हिमांशु विजेता बना। लंबी और ऊंची कूद में फिरोजाबाद का श्रवण स्वर्ण  पदक विजेता रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *