व्यापारियों ने दीपावली की तरह प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया

Religion/ Spirituality/ Culture उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 22 जनवरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा एवं आगरा रेडीमेड गारमेंट एसोसिएशन द्वारा अयोध्या नगरी में श्री रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के शुभ अवसर पर पूरे गणपति आर्किड हॉस्पिटल रोड को दीप जलाकर सजाया गया और साथ ही साथ एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे संगठन के पदाधिकारी द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ जगह-जगह पर दीप जलाकर भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का उत्सव मनाया एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया बड़ी ही धूमधाम से सभी व्यापारियों ने पटाखे चलाएं।दूसरी दीपावली की तरह प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया। जिसमें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला आगरा से जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल, राजकुमार गुरुनानी, निर्मल जैन,दीपक शर्मा, किशोर बुधवानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, शैलेश खंडेलवाल, सुनील जैन, अनुराग गोयल, राजेंद्र कुमार,सुलेमान , ओमप्रकाश, रोहित आयलानी, रेडीमेड गवर्नमेंट संगठन से राम भाई, टीकम जी, मुकेश जी, वाजिद कुरैशी, मनीष, अशोक माहेश्वरी, संजय जैन, शरीफ कुरैशी, राहुल, रोहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *