ओम श्री ग्रीन होम्स फेस वन शमशाबाद रोड नगला कली कॉलोनी में बनी पानी की टंकी भरभराकर गिरी

Crime उत्तर प्रदेश स्थानीय समाचार

आगरा, 15 जनवरी। ओम श्री ग्रीन होम्स फेस वन शमशाबाद रोड नगला कली कॉलोनी में पानी की टंकी बीती रात लगभग दो बजे भरभरा कर गिर गयी। हादसा रात में हुआ इसलिये किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। कॉलोनी के लिये बिल्डर द्वारा यह टंकी बनाई गईं थी । वर्ष  2009 में यह पानी की टंकी बनायी गयी थी। गत रात्रि लगभग 2 बजे भरभराकर गिर गईं। गनीमत रही कि किसी भी तरह कि जनहानि नहीं हुई यही दुर्घटना दिन में होती तो कुछ भी बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किस तरह की गुणवत्ता का प्रयोग किया गया है सामान में इसकी जाँच हो और शासन प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्यवाही हो । रात्रि में टंकी के पास सुंदर काण्ड का पाठ हो रहा था।प्रसाद वितरण के बाद सभी लोग एक बजे से पहले अपने अपने घर चले गए। एक बजे के लगभग टंकी जिसकी क्षमता 3लाख लीटर पानी की थी।वो भरभरा कर गिर गई।लेकिन ईश्वर कृपा से सब बच गए।
घटना की सूचना पर राजस्व तथा पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। इसके बाद उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी गयी है। वहां के निवासी घटना पर आश्चर्य व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिल्डर द्वारा इतनी पड़ी पानी की टंकी में कितने पतले सरिया लगाये गये हैं। वीडियों में महिलाएं पतले सरिया दिखा रही हैं। वहां के निवासी ईश्वर का शुक्रिया अदा कर रहे हैं कि हादसा रात में हुआ। अगर दिन में होता तो कुछ भी हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *