डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसायटी ने होली मिलन समारोह आयोजित किया

Press Release उत्तर प्रदेश

आगरा। डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसायटी प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन एवं भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। समूचा वातावरण रंगों, संगीत, हंसी-खुशी और आपसी सौहार्द से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ होलिका दहन से हुई, जिसमें समाज की सुख-समृद्धि, शांति और उन्नति की कामना की गई।

इस अवसर पर यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष राजीव सोई एवं क्षेत्रीय पार्षद डॉ. लाल सिंह कुशवाहा द्वारा होलिका दहन किया गया। उनके साथ सोसाइटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे। होलिका दहन के पश्चात सभी क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में राधा-कृष्ण के फूलों की होली का विशेष आकर्षण रहा। फूलों की वर्षा और मधुर भजनों के साथ रंगोत्सव ने सभी के मन को आनंदित कर दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर नृत्य, गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।

इस पावन अवसर पर यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सोसाइटी द्वारा उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों को फूलों एवं सीजनल पौधों का वितरण किया गया। इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जिस प्रकार होली हमारे जीवन में रंग, उमंग और खुशियां लेकर आती है, उसी प्रकार हर घर में एक पौधा लगाकर हम पर्यावरण को हरा-भरा बना सकते हैं। स्वस्थ पर्यावरण ही स्वस्थ जीवन का आधार है। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और उनकी देखभाल भी करेंगे।

कार्यक्रम में सोसाइटी के उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र यादव, ऋषि पाल सिंह कसाना ,गगन मित्तल, दीपक शर्मा( दीपू भाई ) हरि मोहन ,राजू चौहान, सोनू चौहान, सनी उपाध्याय, देवेश यादव, हरे मोहन सिंह, हरपाल यादव,गौरव यादव, कमल चाहार, प्रदीप दुबे, गोपाल शुक्ला,महेश वर्मा,शिव सिंह परिहार, बब्लू पचौरी, बिपन यादव, देविंदर शर्मा, महेश चौधरी, अजय त्यागी, बंटी चौधरी, योगेश परमार एवं रजत खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम का सफल एवं संचालन सचिव बंटी यादव ,राजू चौहान एवं अजय सिंह राजपूत द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने उत्साहपूर्ण संचालन से सभी को कार्यक्रम से जोड़े रखा। यूथ वेलफेयर सोसाइटी की ओर से भी आए हुए सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को सीजनल फल एवं फूलों के पौधे वितरित किए गए।

अंत में सोसाइटी की ओर से सभी क्षेत्रवासियों एवं मोहल्लावासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं और यह कामना की गई कि जैसे रंगोत्सव का यह पर्व सभी के जीवन में आनंद और प्रेम भरता है, वैसे ही सभी के जीवन में सदैव सुख, समृद्धि, शांति और रंगों की बहार बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *