आगरा, 19 फरवरी । डिस्ट्रिक ताइक्वांडो एसोसिएशन, आगरा के सचिव देवेंद्र सिंह की सूचनानुसार आगरा की 8 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी लखनऊ में आगामी 21 से 24 फरवरी तक प्रथम खेलो इंडिया महिला ताइक्वांडो लीग 2023-24 में उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो दल में शामिल किया गया है । प्रतियोगिता के डी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में आयोजित की जाएगी। आगरा की आठ खिलाड़ियों में जूनियर वर्ग में सृष्टि सिंह अंडर 42 किलो भार वर्ग में , नेहा यादव अंडर63 किलो भार वर्ग में, और सीनियर वर्ग में प्रिया सिंह अंडर 49 किलो भार वर्ग में, शिवानी दीक्षित अंडर 53 लोग भार वर्ग में, अंजू कुमारी अंडर 67 किलो भार वर्ग में , दुर्गेश शर्मा अन्डर 73 किलो भार वर्ग में, और आरती शर्मा व बलवंत साहनी ओवर 73 किलो भार वर्ग में, यह सभी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आगरा ज़िले का नाम रोशन करेंगी। इन खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गयीं। इस अवसर पर जिला ताईक्वांडो संघ के अध्यक्ष विनोद बंसल और जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती ममता दुबे ने चयनित सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । विशाल बंसल और मोहित बंसल ने हर्ष जताते हुए सभी ताइक्वांडो पदाधिकारियों को भी बधाई दी। इस मौक़े पर वरिष्ठ ताइक्वोंडो खिलाड़ी हरजीत सोलंकी , अजीत शर्मा, संतोष कुमार ,चंद्रशेखर ,प्रमेन्द्र स्वरूप ,रमन कुमार ,मनोज सिंह, प्रदीप त्यागी , अरविंद कुमार, सोम्या रंजन, सुभम कुशवाहा, मोहिनी, विकास सिंह और दिनेश सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।
