
आगरा, 21 जनवरी। भारत देश को फिरंगी सरकार की बेड़ियों से मुक्ति दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले युवा क्रांतिकारी शहीद हेमू कालानी जी का 83वां बलिदान दिवस पूर्व वर्षों की भांति सिंधी युवा मंच व पूज्य सिंधी जनरल पंचायत शाहगंज की ओर से शहीद की प्रतिमा स्थल तहसील चौराहे पर मनाया गया। योगी विश्वनाथ ने बताया कि शहीद हेमू कालानी ने देश की खातिर अल्प आयु में ही अपने प्राणों की आहुति दी ऐसे युवा क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, चंद्रप्रकाश सोनी ने उन्हें महान देश भक्त बताया।अध्यक्षता चिमन पैरवाणी व नरेश लखवानी ने संयुक्त रूप से की संचालन हरीश टहल्यानी द्वारा किया गया। समाजसेवी और संस्था के संरक्षक हेमंत भोजवानी ने बताया शहीद हेमू कॉलानी की प्रतिमा वर्ष 1999 में संस्था के सहयोग से लगाई गई थी उससे पूर्व इस मार्ग का नाम भी शहीद हेमूकालानी के नाम से हुआ था, संस्था द्वारा विगत35 वर्षों से शहीद हेमू कॉलानी का बलिदान दिवस 21 जनवरी व जन्मदिवस 23 मार्च को मनाया जाता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मोहनलाल बोधवानी, श्याम भोजवानी ,भोजराज लालवानी, कन्हैया सोनी पार्षद बहन राधारानी मानवानी ,सुनील कर्मचंदानी ,मनोज नोतनानी, गोपाल चाहर , विजय भाटिया, मोहनलाल धर्मानी, नरेश हांडा ,महेंद्र कुमार ,सुरेश राजपाल ,हर्ष ढालिया ,उमेश पेरवानी ,थावरदास, हीरालाल ,नरेश डोडवानी , मनोहर लाल इल्ली भाई नरेंद्र करमचंदानी कन्हैया पारवानी सुंदरलाल चेतवानी के लाल त्रिलोकानी संजय नोतनानी प्रकाश मंघवानी मोहन सोनी गुलशन जितेंद्र पमनानी लक्ष्मण कल्याणी दीपक आहूजा, दीपक खेमानी,सनी ग्यामलानी हीरालाल खूबचंदानी, दौलतराम साधवानी, जीवतराम सुंदर भाई , नरेंद्र देवानी ,हरीश लालवानी, ब्रह्मचंद गोस्वामी, प्रकाश मंगवानी आदि बहुत गणमान्य मौजूद रहे सभी ने शहीद हेमू कालानी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम उपरान्त शहीद की याद में फल का वितरण किया गया!


