69वीं माध्यमिक विद्यालय जनपदीय बालिका ताइक्वान्डो में क्वीन विक्टोरिया ओवर आल चैम्पियन 

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। सनातन धर्म क0इं0का0, बल्केश्वर के प्रांगण में अण्डर 14,17 व 19 वर्ष माध्यमिक विद्यालयीय आगरा जनपदीय बालिका वर्ग ताइक्वान्डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बालिका वर्ग में ओवर आल चैम्पियन 6 स्वर्ण, 3 रजत पदक व 4 कांस्य पदक सहित कुल 43 अंक लेकर क्वीन विक्टोरिया इंटर कालेज  विजेता,सनातन धर्मक0इ0का0, बल्केश्वर 6 स्वर्ण,1 रजत व 1 कांस्य पदक सहित कुल 34 अंक लेकर उपविजेता रहा जबकि 3 स्वर्ण पदक जीतकर 15 अंक लेकर बी डी जैन क इं का तीसरे स्थान पर रहा। ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन दिगंबर जैन इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य अजय शर्मा,संयोजक प्रधानाचार्या सनातन धर्मक0इ0का0 डॉ. पीयूष शर्मा विशिष्ट अतिथि डॉ विशाल आनन्द,प्रवीन शर्मा,प्रभात मोहन समाधिया, इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा एवं पुरस्कार वितरण संयोजक प्रधानाचार्या सनातन धर्म क0इं0 का0 डॉ0पीयूष शर्मा एवं
प्रधानाचार्य स्वामी बाग हायर सेकेंड्री स्कूल, दयालबाग डॉ राघवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर एन के बिन्दु,दिग्विजय सिंह,रवि प्रकाश,जयंती राम देवजीत घोष,रुपेश अग्रवाल,जयंती राम,रिषभ सिंह,ज्योति सोनी,प्रियंका यादव, चंचल आहूजा,शैलज़ा सूद,गुरप्रीत कौर,राजेश कुमारी,शालिनी सोम व अनीता अरविंद आदि ने प्रतियोगिता सम्पन्न कराने में सराहनीय योगदान दिया।

प्रतियोगिता में कुल 12 विद्यालयों की टीमों के लगभग 60 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उपरोक्त प्रतियोगिता इंटरनेशनल ताइक्वान्डो प्रशिक्षक मास्टर पंकज शर्मा के दिशा-निर्देशन में निर्णायक मृत्युंजय कुमार,नितिन बघेल, आलोक,निखिल अग्रवाल, प्रदीप गौर,सुदर्शन देबनाथ व स्वाती शुक्ला द्वारा सम्पन्न कराई गई।
आज की प्रतियोगिता के परिणाम

स्वर्ण पदक विजेता:-
बालिका
कनक भारती,हनी भारती,समृद्धि प्रियांशी राठौर, पारुल,अनिका सिंह,पायल राठौर,माधुरी जानवी,जिया,सिफ़ा,चंचल कुमारी,प्राची,संजना,
पायल कुमारी,वैष्णवी यादव,आरोही,ख़ुशी,पायल सिंह परमार,भावना शर्मा,सोनिया,सुहानी पटेल,प्रियांशी,शिवानी व गुनगुन यादव।
रजत पदक विजेता:-
सना,उन्नति जादौन,
सुमुल,काव्या अग्रवाल,अंशिका सोनी,योगिता,करन राजपूत,जैस्मिन कुमारी,राधिका,यशस्वी,मिष्ठी,सोनम ।

कांस्य पदक विजेता:-
कनक,गौरी कश्यप,कनिष्का कुशवाह,पूजा कुमारी,महक गुप्ता,आकृति,निकिता जयसवाल,प्राची दिवाकर,जया सिंह व कोमल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *