आगरा। महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे उपेन्द्र चन्द्र जोशी द्वारा आज दिनांक 19.08.2025 को आगरा मण्डल के ईदगाह जंक्शन एवं आगरा फोर्ट स्टेशन का सघन निरीक्षण किया | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित ईदगाह आगरा रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर वेटिंग हॉल, वीआईपी कक्ष, शौचालय, फुट ओवर ब्रिज सहित समस्त यात्री सुविधाओं एवं साफ-सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया एवं पार्किंग स्थलों की व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया।इसके साथ ही महाप्रबंधक द्वारा ट्रेन सञ्चालन आदि के बारे में उपस्थित अधिकारियों से चर्चा की गयी ईदगाह जं. स्टेशन के निरीक्षण के उपरान्त उपेन्द्र चन्द्र जोशी ने आगरा फोर्ट स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, सामान्य यात्री हॉल एवं अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा,आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार निर्माण के साथ ही महाप्रबंधक ने यात्री सुविधाएं प्रदान करने की बात कही, कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता पर विशेष बल दिया।इस दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए |
इसके उपरांत मंडल कार्यालय पहुँच कर यहां आगरा मंडल के रेलवे अधिकारियों, गति शक्ति यूनिट और निर्माण यूनिट के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की गई और संरक्षा पर बल दिया गया, साथ ही दोहरीकरण और मंडल में चल रहे नव निर्मित कार्यों पर भी चर्चा हुई। इसके उपरांत मंडल की यूनियन एससीआरएमयू ,एनसीआरइस एवं एसटीएससी, ओबीसी यूनियन के पदाधिकारियो ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर अपने अपने सुझाव दिए गए|
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक के साथ मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल,अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा प्रणव कुमार, मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट एमपी सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक निर्माण कमलेश कुमार एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे |
