42वीं ऑफिसियल राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु आगरा के 6 ताइक्वान्डो खिलाड़ी माधव गौतम,अर्जुन चौधरी, आदित्य चौधरी, रिषभ यादव, कृतिका सिंह एवं अनुष्का यादव हरिद्वार पहुंचे

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा। ज़िला ताइक्वान्डो संघ,आगरा अध्यक्ष डॉ एमसी शर्मा की सूचनानुसार उत्तराखंड के हरिद्वार शहर के प्रेम नगर आश्रम के इंडोर हॉल में 23 से 25 जून 2025 तक ताइक्वान्डो फैडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 42वीं ऑफिसियल एवं 39वीं ऑफिसियल (फाइट) सब जूनियर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता
में प्रतिभाग हेतु आगरा के माधव गौतम,अर्जुन चौधरी, आदित्य चौधरी, रिषभ यादव, कृतिका सिंह एवं अनुष्का यादव उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करने हेतु हरिद्वार पहुँच गए हैं ।
उत्तर प्रदेश टीम के साथ खेल अधिकारी के रूप में टीम मैनेजर संगीता शर्मा,टीम कोच (बालिका)महिमा शर्मा सहित
उपरोक्त राष्ट्रीय ताइक्वान्डो प्रतियोगिता के टेक्निकल ऑफिसर इंटरनेशनल ताइक्वान्डो मास्टर पंकज शर्मा भी हरिद्वार पहुँच चुके हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *