आगरा। हरियाणा,गुड़गांव (सेक्टर 45 के कम्युनिटी सेंटर) में 5 अक्टूबर को आयोजित की गई द्वितीय टैडस कप ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आगरा के 6 खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और आगरा का नाम रोशन किया।
परिणाम इस प्रकार है:1. वैष्णवी सिंह और निशा सविता (बालिका वर्ग में अंडर 17 वर्ष -67 और -59 किलोग्राम भार वर्ग)में स्वर्ण पदक जीता।
2. दीपाली अरोड़ा, आराध्या चौधरी और दिव्या वर्मा (बालिका वर्ग अंडर 14 वर्ष -32, -28 ,-38 किलोग्राम भार वर्ग )में स्वर्ण पदक जीता।
3. अभाव चौधरी (बालक वर्ग अंडर 14 वर्ष-48 किलोग्राम भार वर्ग)में स्वर्ण पदक जीता।
उपरोक्त खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन कर आगरा जिले एवं उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।उपरोक्त खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो प्रशिक्षिका शिवानी सविता के नेतृत्व में अपना शानदार प्रदर्शन किया।
जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एम. सी. शर्मा,सचिव एवं इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, सीईओ संगीता शर्मा, संतोष सिंह,ताइक्वांडो प्रशिक्षिका शिवानी सविता टीम मैनेजर विनीत कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी।
