आगरा। आगरा ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने कानपुर में हुई स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप 10 से 13 अप्रैल तक हुई। जिसमें आगरा के देवांशी गुप्ता, हिमांशु चाहर, तृषा सिंह, संभव शर्मा, राशि शर्मा, अमोना उपाध्याय, अभिषेक, अनमोल उपाध्याय, सार्थक शर्मा, कोशिकी और दिव्यांश त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक, भुवी तिवारी, मोरीश सिंह और नव्या गुप्ता ने रजत पदक रिद्धि सिंह, तृषा रॉय, चेतन गोला प्रीति बघेल, सौम्य तोमर, प्रखर गुप्ता और देवांश ने कांस्य पदक जीते।
इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नेशनल लेवल फेडरेशन कप के लिए चयनित हुए हैं। यह प्रतियोगिता 25 अप्रैल से 29 अप्रैल, तक नासिक के डिविजनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगी। प्रतियोगिता में विशाल कुमार सक्सैना व परमिंदर स्वरूप निर्णयक के रूप में मोजूद रहे । साथ ही आगरा ताइक्वांडो के संरक्षक वीरेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष सोरभ सिंह चौहान, आगरा ताइक्वांडो संयोजक रवि कुमार आगरा ताइक्वांडो के कोषाध्यक्ष विक्रम सक्सैना ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी l
