प्रदेशीय जूनियर जिमनास्टिक में आगरा चैंपियन

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 24 फरवरी। खेल निदेशालय उ०प्र० एवं उ०प्र० जिम्नास्टिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेशीय जूनियर बालक / बालिका जिम्नास्टिक्स प्रतियोगित्ता  एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा पर संचालित की गयी। पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि  प्रशान्त कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल) एवं विशिष्ट अतिथि  सुमित कुमार (प्रतिष्ठान बच्चूमल) को  आरएसओ संजय शर्मा ने बुके भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया तथा अतिथियों को  राहुल चोपड़ा, क्रीड़ाधिकारी फिरोजाबाद द्वारा पटका पहनाकर हार्दिक अभिनन्दन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को सम्बोधित कर खिलाड़ियों का उत्सावर्धन किया गया। तत्पश्चात विजेता/उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा विशिष्ट अतिथि  सुमित कुमार-प्रतिष्ठान बच्चूमल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1500/-प्रति खिलाडी तथा रजत पदक प्राप्त करने वाले खिलाडी को 1000/-प्रति खिलाड़ी एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों 500/-प्रति खिलाड़ी की नकद धनराशि प्रदान की गयी। इस अवसर पर श्रीमती सविता श्रीवास्तव, क्रीडाधिकारी,  राहुल चोपड़ा क्रीडाधिकारी फिरोजाबाद आदि खेल प्रेमी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन  राममिलन, क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ द्वारा किया गया।
फ्लोर एक्सरसाइज का स्वर्ण आगरा के सुंदरम शर्मा ने , पोमेल हार्स का स्वर्ण आगरा के विकास यादव ने, रोमन रिंग का आगरा के ही आदित्य सविता , टेबल वाल्ट का स्वर्ण स्वर्ण आगरा के संदीप यादव ने, पैरलल वार का स्वर्ण आगरा के सुंदरम शर्मा ने, होरिजेंटल वार्स का स्वर्ण आगरा के ही विकास यादव ने जीता। बालिकाओं में फ्लोर एक्सरसाइज का स्वर्ण आगरा की अनन्यागुप्ता ने, बेलेंसिंग बीम का आगरा की कल्पना ने, अनईवन बार का आगरा की अंशिका ने, टेबलवाल्ट का स्वर्ण आगरा की ही संजना पटेल ने जीता।

निर्णायकों की भूमिका में:-  रामप्रवेश दुबे,  जावेद,  आरिफ, अश्वनी यादव,  रजनीश, बीरेन्द्र कुमार,  राजेश कुशवाहा,  भरत,  इरशाद, सुश्री पूजा  शर्मा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *