5 अवैध वेंडरों को आरपीएफ के सुपुर्द किया गया

Crime उत्तर प्रदेश दिल्ली/ NCR

गाड़ी सं 12715/16 में पेंट्री कार में औचक निरीक्षण किया गया

आगरा, 5 अगस्त। मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमित आनन्द के निर्देशन मे  गाड़ी संख्या 12715/16 में अवैध वेंडिंग होने की सूचना मिलने पर आगरा मंडल के टिकट जांच कर्मचारियों की एक टीम बना कर आगरा कैंट फरीदाबाद के मध्य पेंट्री कार चेक करने के लिए भेजा गया ।जांच के दौरान पेंट्री कार में कार्यरत किसी भी कर्मचारी के पास वैध यात्रा प्राधिकार पत्र नहीं पाया गया ।  चेकिंग के दौरान पाए गए अनाधिकृत वेंडरो से रुo 12000/- अतिरिक्त किराया पुस्तिका के माध्यम से वसूले गए। गाड़ी संख्या 12716 में पाए गए 05 अवैध वेंडरों को आरपीएफ को सुपुर्द किया गया । इसका मुख्य उद्देश्य खराब गुणवता की ख़ाद्य सामग्री,ओवर चार्जिंग पर रोक लगाना है इसके तहत स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खानपान इकाईयों पर उचित मूल्यों पर पानी एवं खाद्य सामग्री उपलब्ध हो l  जिससे यात्रियों के साथ ओवर चार्जिंग जैसी घटनाओं पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।जांच में  हंस राज मीना मुख्य टिकट निरीक्षक/सामान्य/आगरा छावनी एवं टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे ।

जनसंपर्क अधिकारी कु.प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अवैध वेंडरों के खिलाफ स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही हैं जिससे कि खराब गुणवता की ख़ाद्य सामग्री,ओवर चार्जिंग पर रोक लगायी जा सके,  रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती  है कि वे अधिकृत वेंडर एवं हॉकर्स से ही खाने-पीने की वस्तुएं खरीदें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *