अस्मिता पेनचिंक स्लॉट लीग नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता आगरा में शुरू

SPORTS उत्तर प्रदेश

आगरा, 11 फरवरी। एकलव्य स्पोर्टस स्टेडियम में पहली बार आयोजित हो रही अस्मिता पेनचिंक स्लॉट लीग नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक आगरा छावनी जी एस धर्मेश ने किया तथा प्रतियोगिता की अध्यक्षता क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा द्वारा की गई एवं प्रतियोगिता की विशिष्ट स्थिति श्रीमती आशा कपूर सदर बाजार व्यापारी संघ की अध्यक्ष और श्री मती श्वेता गुप्ता अध्यक्ष (अफवा) एयर फोर्स रहीं। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि को भारतीय पंचिंग सलाट के जनरल सेक्रेटरी तारिक जरगर ने बुके देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता का प्रतीक चिन्ह आयोजन सचिव डॉ किरन कश्यप ने दे कर स्वागत किया तथा उत्तर प्रदेश पेनचिंक स्लॉट के महा सचिव सूरज श्रीवास्तव ने सभी राज्यों से आए हुए खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी एवं उपरोक्त प्रतियोगिता में 9 राज्यों से आए 450 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहीं हैं l प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने के लिए आए सभी तकनीकी अधिकारियों का स्वागत उत्तर प्रदेश पेचिंक स्लॉट के महा सचिव ने किया l तथा दूसरे दिन प्रतियोगिता सब जूनियर , जूनियर , सीनियर आर्टिस्टिक वर्ग के विजेता खिलाड़ियों को आज की मुख्य स्थिति ACP क्राइम ब्रांच डॉ.सुकन्या शर्मा ने एवं अंतरराष्ट्रीय खलाड़ी हरदीप सिंह,अंशुल कौशल , विकास कश्यप ने किया और आज की मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह किरण कश्यप एवं भारतीय पंचिंग स्लॉट के महासचिव तारिक  ने प्रदान किया।
विजेता खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है । सोलो इवेंट प्री जूनियर गर्ल्स रित्विका कोतवाल उत्तराखंड स्वर्ण पदक इफ़जा एजाज़ रजत पदक जम्मू कश्मीर जाह्नवी कांस्य पदक देहली एवं अयूब कांस्य पदक जम्मू कश्मीर tunggal इवेंट में प्री जूनियर गर्ल्स स्नेहा हरियाणा स्वर्ण पदक नायर मकसूद रजत पदक जम्मू कश्मीर आंशिक मिश्रा कांस्य पदक उतरा खंड प्रभजोत कौर कांस्य पदक उत्तराखंड जूनियर गर्ल्स सोलो इवेंट में वर्णिका स्वर्ण पदक देहली अनामिका गुप्ता रजत पदक उत्तराखंड इमशाल बिलाल कांस्य पदक जम्मू कश्मीर tunggal इवेंट निहारिका स्वर्ण पदक उत्तराखंड, वर्णिका रजत पदक देहली,निकिता सिंह कांस्य पदक देहली, नव्या भारद्वाज कांस्य पदक उत्तराखंड , ganda इवेंट में मुक़दस मुस्का अदान प्रवेज़ खान स्वर्ण पदक जम्मू कश्मीर regu इवेंट में मानवी,प्रज्ञा शर्मा, प्रतिष्ठा सैनी स्वर्ण पदक उत्तराखंड, खुशबू, काजल, भूमिका रजत पदक देहली, पल्लवी शर्मा, अनुष्का गंगवार, उपासना लोधी कांस्य पदक उत्तराखंड ने प्राप्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *